लॉकडाउन के बीच फ्लाइट पकड़ कर मुंबई से अपने घर पहुंचे एक्टर पार्थ समथान और हिमांश कोहली
मुंबई से अपने घर पहुंचे एक्टर पार्थ समथान और हिमांश कोहली
Updated : May 26, 2020 06:13 PM ISTदो महीने तक लॉकडाउन के बाद कल यानी 25 मई से डोमेस्टिक फ्लाइट की सर्विस शुरू कर दी गई है। ऐसे में हमारे टीवी एक्टर पार्थ समथान और एक्टर हिमांश कोहली ने शुरू हुई फ्लाइट सर्विस से यात्रा करके अपने घर परिवार के पास पहुंचे। ये दोनों एक्टर अपने परिवार से दूर मुंबई में रह रहे थे। लेकिन तभी लॉकडाउन लग गया। ऐसे में ये अपने परिवार के पास नहीं जा सकते थे। लेकिन जैसे ही हवाई यात्रा शुरू हुई ये टिकट बुक करके अपने घर पहुंच गए।
पार्थ ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने चेहरे को प्लास्टिक कवर से ढाका हुआ था। पार्थ मुंबई से फ्लाइट लेकर अपने घर पुणे पहुंचे।
वहीं दूसरी तरफ हिमांश कोहली भी मुंबई से अपने घर दिल्ली पहुंचे। हिमांश ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही अपने घर जाना चाहते थे। लेकिन लॉकडाउन में वो ऐसा कर नहीं सके। बाद में उन्होंने फ्लाइट से सफ़र करना ही सही समझा। हिमांश अब सुरक्षित अपने घर पहुँच गए हैं। वैसे बता दें, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हिमांश ने 2 टिकेट बुक की थी ताकि वो इस कोरोना टाइम में आराम से और सुरक्षित तरह से सफ़र कर सकें।