आदित्य नारायण को कोरोना होने पर पिता उदित नारायण ने कहा, 'मेरा बेटा हॉस्पिटल में एडमिट था'
उदित नारायण ने कहा, 'मेरा बेटा हॉस्पिटल में एडमिट था'
Updated : April 04, 2021 11:48 AM ISTआदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना की चपेट में आ गये हैं। आदित्य इन दिनों सोनी टीवी के शो इंडियन आइडल को होस्ट कर रहे थे। कोरोना होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस बारे में उनके पिता सिंगर उदित नारायण ने ये बताया कि आदित्य को कोरोना होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। उन्होंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया था।
View this post on Instagram
उदित नारायण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि आदित्य का जब कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उन्होंने खुद को हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया था। हालांकि, उनकी पत्नी को हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरुरु नहीं हुई। उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। दोनों पहले से ठीक हैं। आदित्य और उनकी पत्नी श्वेता अपना खास ख्याल रख रहे हैं। सिंगर उदित नारायण ने आगे बताया कि वो बेटे के लगातार सम्पर्क में हैं। आदित्य ने उन्हें मैसेज कर अपनी तबियत को ठीक बताया है और उन्हें फ़िक्र न करने को कहा है।
View this post on Instagram
बता दें, देश में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं। पिछले दिनों करीब 50 हज़ार नए मामले दर्ज किये गए थे। वही राज्य में कोरोना मामले रोकने के लिए नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उम्मीद है ये स्थिति जल्द ठीक होगी।